देवघर। शुक्रवार 9 अगस्त आदिवासी कल्याण छात्रावास हिंदी विद्यापीठ में विश्व आदिवासी दिवस को मनाया गया। समारोह में सर्व प्रथम सिद्धू कान्हु, बिरसा मुंडा, तिलका मांझी और फूलो झानो महपुरुषों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपने पारंपरिक परिधान में मांदर और नगाड़ा के धुन पर गीत संगीत प्रस्तुत किए एवं अपनी-अपनी बातों को रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी समाज की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थितियों पर प्रकाश डाला विशेषकर समाज को नशामुक्त करने की अपील की। वही मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र नायक बबलू सोरेन, देवनाथ टुडू, चुंडा सोरेन, मोहन मरांडी, रविन्द्र हंसदा सहित सभी छात्रों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


