एकलव्य का जिक्र कर कहा, आप युवाओं के अंगूठा कट रहे हो
नई दिल्ली । लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी राय रखी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान के निर्माण में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित नेहरू जैसे नेताओं के योगदान की बात की। उन्होंने कहा कि संविधान में दिखने वाले ये विचार कहीं न कहीं भारतीय संस्कृति और प्राचीन विरासत से प्रेरित हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के नहीं बन सकता था। यह सभी विचार भगवान शिव, गुरु नानक, भगवान बासवन्ना और कबीर जैसे महान संतों से आए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने सावरकर की आलोचना कर कहा कि सावरकर ने अपने लेखों में स्पष्ट रूप से लिखा था कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच की है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अब हम सावरकर की बात को मानते हैं या फिर संविधान को मनाते है। जब आप संविधान की तारीफ करते हैं, तब आप सावरकर के विचारों का विरोध करते हैं। आरएसएस ने मनुस्मृति को संविधान से बेहतर बताया था और सावरकर ने भी मनुस्मृति को संविधान से ऊपर बताया था।






