देवघर। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन युवा कांग्रेस की 64 वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय देवघर में युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज उर्फ राहुल सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए। स्थापना दिवस पर सर्व प्रथम केक काटा गया तथा प्रकृति संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी मुहिम तहत “एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए” वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र युवा संगठन के जीवंत योद्धाओं भारतीय युवा कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप बेजुबानों की जुबान हैं, निशक्तजनों की शक्ति हैं और बैहतर कल की उम्मीद हैं। आप आम नागरिकों के हक एवं अधिकारों के लिए लड़ते रहें और आप अपने संघर्ष और प्रयासों से एक उज्जवल भविष्य को आकार दे रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज ने कहा कि आज युवा दिवस हमलोगों ने केक काटकर तथा वृक्षारोपण कर मनाया। आगे हमलोग पंचायत से गांव स्तर पर पच्चीस वृक्ष का वृक्षारोपण रोपण करने का लक्ष्य रखा है। युवा शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है,लोक तंत्र और दृढ़ संकल्प है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


