रानीश्वर ( दुमका ) –भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा शाखा में विश्व आदिवासी दिवस बहुत धूम धाम से शुक्रवार को मनाई गई. मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. आनंद मोहन सोरेन, उनकी माताजी व उनकी धर्म पत्नी उपस्थित थे। सर्वप्रथम आश्रम प्रांगण के जाहेर थान में साल वृक्ष रोपण किये उसके बाद जाहेर थान की चाहरदिवारी का शिलान्यास किया गया है।कार्यक्रम की अगुआई सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज के अतिथियों का स्वागत करते हुए किये। डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वज जो रीति रिवाज़, संस्कृति को धरोहर के रूप में दिए और प्रकृति को संरक्षण करने की दिशा में आदिवासियों का योगदान को प्रकाशित किया और दुनिया को शिक्षा दी है। हमें इसको बचाए रखना है और हमारे अधिकार व कर्तव्य की पहचान कर विकास की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए शिक्षा ही प्रमुख हथियार है। इसके माध्यम से हमें अपनी ज्ञान अर्जित होगी। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने संक्षिप्त नाटक वृक्षों के काटने की दुष्परिणाम और नशापन के हानिकारक प्रभाव का मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अभिनन्दन मुर्मू ने किया मौक़े पर शिक्षक दत्ता हांसदा,सुकमोहन हेमब्रम, जयदेव दे, चैतन कारोवा, हरेंद्र कुमार माझी, बोध बोदरा, गोविन्द यादव, रणजीत राउत, अरिजीत प्रमाणिक,प्रणव भकत,देबाशीष राय,चन्दन बेसरा, शामु हांसदा, बिट्टू कुमार टुडू बिमल मरांडी, रविंद्र सोरेन, सोयलेन पावरिया, पार्वती महतो, शांति मुर्मू, पनमोनी माझी,कर्मचारीगण,विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


