गोड्डा । महगामा में नवनिर्मित 50 बेड वाला अनुमंडल अस्पताल बन कर लगभग तैयार हो चुका है। जिसको लेकर बुधवार को गोड्डा उपायुक्त जीशान कमर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां उपायुक्त जीशान कमर के द्वारा जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल लगभग 99 प्रतिशत बन कर तैयार हो गया है। ऐसे में एक डॉक्टर्स की टीम यहाँ भेजेंगे, जो माइनर फंक्शनल कमी को देखेंगे। ताकि बाद में कोई कमी न नजर आए। इस तरह की छोटी छोटी चीजें होती है जो एक हॉस्पिटल में ज़रूरत है तो उसके लिए कल एक डॉक्टर्स की कमिटी आएगी जो चेक करेगी। यह 50 बेड का जो हॉस्पिटल है, इसमें भी थोड़ी मोड़ी इश्यूस बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन के स्तर पर रह गई है। उसको इश्यू नहीं कहेंगे। उसको हम लोग यह कहेंगे कि बाद में कोई दिक्कत ना आए। उसको पहले ही हम लोग चेक कर ले रहे हैं तो यह इस हफ्ते में इसको कंप्लीट करा लेंगे और जल्द ही यह 50 बेड के रूप में कार्य करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री उनके निर्देश पर हम लोगों ने यहाँ पर एक महागामा वासियों के लिए हॉस्पिटल, एक बड़ा हॉस्पिटल का निर्माण का कार्य शुरू किया था। वह अपने ऑलमोस्ट अंतिम चरण है जिसके संचालन की व्यवस्था के लिए विभागीय जो सचिव महोदय है, उनसे भी बात करेंगे। और हम लोग प्रयास करेंगे कि इसको प्रोफेशनल्ली जीस प्रकार का यह बना हुआ है तो उसको अच्छे ढंग से चलाया जा सके। इसकी व्यवस्था कैसे करेंगे यह हम लोग अगले एक दो हफ्ते में इसको फाइनल करेंगे। इसके संचालन के लिए सबसे आवश्यक है जो मानव बल है, जो हमारे डॉक्टर्स हैं। उनकी एबिलिटी तो उसके ऊपर हम लोग अपना पूरा प्रयास करेंगे । निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन अनंत झा, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हंसदा के साथ ही साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।



