कुंडहित (जामताड़ा) : एकल ग्रामीण पाईप जलापूर्ती योजना के तहत घर-घर नल जल योजना गांव में शोभा का बस्तु बन कर रह गया है। आठ महिना पूर्व गांव में जलमीनार तथा घर घर पाईप लाईन का कार्य पूर्ण हो गया पर ग्रामीणों को दो बुंद तक पानी नसीब नही हो पाया है। ग्रामीणों द्वारा जलमीनार में लगा बोर्ड पर संवेदक का नम्बंर से बात करने का प्रयास किया गया पर संवेदक फोन नही उठाते है। जिस कारण गांव में जलमीनार सोभा बना रहा है। ग्रामीणों को दो घुट पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लेकिन जलमीनार चालु नही होने पर ग्रामीणों का आक्रोश विभाग के प्रति बड़ रहा है। कुंडहित प्रखंड के खजुरी पंचायत अन्तर्गत माझगड़िया गांव में आठ महिना पूर्व बना जलमीनार से ग्रामीणों को दो बुंद पानी नसीब नही हो पाया है। जलमीनार का निर्माण कार्य तथा पाईप लाईन का कार्य पुर्ण हो गया। जलमीनार पर पंप तथा सोलर नही लगाने के कारण आज भी पानी चालु नही हो पाया है। जबकि जलमीनार पर लगा बोर्ड पर संवेदक के मोबाइल नंबर पर कई बार बात करने चाहे लेकिन संवेदक फोन नही उठाने पर आज तक बात नही हो पाया है। क्या कहते है ग्रामीण- लाटु पातर, निमाई पातर, कृष्णपद पातर, बलहरी पातर, राधेश्याम डोम, अचिंत्य डोम, बिरबल डोम, माधव डोम,पाखु डोम आदि ने बताया पांच महिना पूर्व जलमीनार का निर्माण कार्य तथा घर घर पाईप लाईन का कार्य पूर्ण हो गया । लेकिन जलमीनार में पुरातन चापाकल पर पंप लगाने को लेकर संवेदक से बिबाद होने पर संवेदक छोड़ कर चला गया। जिस कारण जलमीनार पर पंप तथा सोलर नही लगाया गया है। जबकि 100 परिवार वाले गांव में पेयजल की काफी समस्या है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द से जल्द बंद जलमीनार को चालु करने की मांग किया।
क्या कहते है अधिकारी- पेयजल एंव स्वच्छता के सहायक अभियंता बिक्रम वर्णवाल ने बताया पत्रकार के माध्यम से माझगड़िया एंव खजुरी लायेक टोला में पानी की समस्या की जानकारी मिला। वहां नया बोरिंग किया गया। जल्द ही गांव में पानी सप्लाई किया जाएगा।



