महेशपुर (पाकुड़ ) । जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाहनों की अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन का कार्रवाई से पांच ट्रैक्टर हुवा जब्त ।यह कार्रवाई अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने संयुक्त रूप से शहरग्राम व महेशपुर के रास्ते पोडरा के पास की गई है l जब्त सभी ट्रैक्टरों को थाना परिसर में रखा गया है । इस बावत अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर अवैध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और इसी कार्रवाई के तहत मंगलवार को थाना प्रभारी के संयुक्त से पोडरा के पास छापेमारी की गई इस दौरान पांच बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना कागजात के परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि जब्त सभी ट्रैक्टर वाहनों से सम्बंधित कार्रवाई जी जायेगी ।सीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सड़क पर वाहनों की अवैध परिवहन करने नही दिया जायेगा और पकड़े जाने पर कर्रवाई की जायेगी।



