जिला के लगभग 26 विद्यालयों के 118 प्रतियोगियों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया
देवघर संताल एक्सप्रेस:-रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोहराबादी, रांची के तत्त्वावधान में 54वीं वार्षिक प्रतियोगिता-2024-25, “नया और जीवंत भारत के र्निर्माण के लिए”
विषय पर देवघर रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में जिलास्तरीय सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय सस्वर- पाठ प्रतियोगिता में देवघर जिला के लगभग 26 विद्यालयों के 118 प्रतियोगियों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिलास्तरीय इस प्रतियोगिता के विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापीठ के सन्यासी-व-ब्रह्मचारीगण द्वारा प्रस्तुत वैदिक स्तुति के पश्चात सचिव, स्वामी जयंतानन्द महाराज द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। स्वामी जयंतानन्द महाराज ने अपने स्वागत भाषण से प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के सदस्यों सीनियर वर्ग के प्रोफेसर कुमुद रंजन झा, राम सेवक सिंह ‘गुंजन’ व उमा शंकर राव ‘उरेन्दु’ और जूनियर वर्ग के स्वामी वेदांगानन्द, सोनाली भारती व श्री जय शर्मा को सम्मानित किया गया। स्वामी ब्रह्मस्वरुपानन्द महाराज द्वारा परिचयात्मक भाषण के साथ प्रतियोगिता का आरंभ हुआ।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के कक्षा पाँचवी से सातवीं वर्ग में प्रथम स्थान तक्षशिला विद्यापीठ के अंजली हेम्ब्रम, दूसरा स्थान सुपर्ब स्कॉलर स्कूल के अतृषा कुमारी तथा तीसरा स्थान सनराइज़ द्वारिका अकडेमी के असमी राज ने प्राप्त किए। कक्षा आठवीं से दसर्वी वर्ग में प्रथम स्थान सैन्ट जेवियर हाई स्कूल के निशा मरांडी, दूसरा स्थान रेड रोज़ स्कूल के सुजाता कुमारी तथा तीसरा स्थान सैन्ट जेवियर हाई स्कूल के सौम्या श्रीवास्तव ने प्राप्त किए। इसके अलावा कक्षा पाँचवी से सातवीं वर्ग में सांत्वना पुरस्कार विजेता गीता देवी डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, कास्टर्स टाउन के ऋषिका कुमारी, रेड रोज़ स्कूल के रानी कुमारी,मिश्राज रेसीडेन्शियाल पब्लिक स्कूल के कीर्ति प्रसाद, जवाहर नवोदय विद्यालय रिखीया के सुमन मण्डल,रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामन्दिर जसीडीह के शवेत कुमार यादव व सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेन्स गर्ल्स मातृ मंदिर देवघर के लक्ष्मी वर्मा तथा कक्षा आठवीं से दसवीं वर्ग में जसीडीह पब्लिक स्कूल के अनुष्का, रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर जसीडीह के सिद्धांत कुमार, एस० जे०बी० विद्या मंदिर जसीडीह,पागलबाबा के रिम्मी सिन्हा, तक्षशिला विद्यापीठ के सृष्टी शांडिल्य, महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के तन्नु भारती, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल के सौरभ चौधरी व आर० मित्रा सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेन्स के सिद्धार्थ पोद्दार रहे।मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक आदि उपस्थित थे।




