गोड्डा/ ललमटिया : बीते 5 नवंबर को गोड्डा जिले के ललमटिया सिद्धू कान्हु डकैता चौक के नजीदक अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे जोहन नामक व्यक्ति को गोली लगी थी और इलाज के दौरान जोहन की मौत हो गई थी। ललमटिया थाना में उक्त मामले का कांड दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक एस आईटी टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस छापेमारी करना शुरु कर दिया। वही गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी के दौरान ललमटिया में जॉन हत्याकांड का हुआ खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है। वही अपराधियों से पूछताछ में बताया की जोहन किस्कू की हत्या आपसी रंजिश ,जमीन विवाद एवं घरेलू संपत्ति विवाद में षड्यंत्र रच कर किया गया है। वही मामले को लेकर गोड्डा एसपी अमिनेश नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि इस कांड में 5 से 6 संलिप्त है। जिसमे 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें और सामिल लोगों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिपिन किस्कू, उम्र 29 वर्ष ग्राम डकैता थाना ललमटिया के रहने वाला जो मृतक के भतीजा है। दूसरा बिटुआ हेम्ब्रम उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम डकैता थाना ललमटिया जिला गोड्डा और तीसरा मजीबुल अंसारी उम्र 26 वर्ष ग्राम कमरडीहा थाना ललमटिया ज़िला गोड्डा का रहने वाला है। संलिप्त तीनो अपराधी थाना ललमटिया जिला गोड्डा का रहने वाला है। संलिप्त अपराधियों के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार भी जप्त किया गया है। उक्त छापेमारी में दो पिस्टल, पांच देशी कट्टा, ग्यारह जिंदा गोली, दो मैगजीन, एक खोखा, पांच डेटोनेटर, बम बनाने का समान और कांड में एक मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया है।



