देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलौना में बीते शुक्रवार को अंडा, चावल, दाल, हरी सब्जी के जगह हल्की मात्रा में मुड़ी और चनाचूर बच्चों को खिलाया गया। वहीं प्रधान शिक्षक के अलावे एक अन्य सहायक शिक्षक अनुपस्थित थे। जिससे पठन पाठन भी प्रभावित था। इसको लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस विषय पर विधिवत जांच कराया जाएगा। दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। वहीं सीआरपी जपेश्वर दास के द्वारा बताया गया कि इसके लिए हम जिम्मेवार नहीं है। अध्यक्ष सचिव इसका मालिक होता है। आपको बता दें कि विद्यालय में पठन पाठन और मध्यान भोजन नियमानुसार चले। इसके लिए सीआरपी को देखने और रिपोर्ट करने का काम दिया गया है। लेकिन सीआरपी के द्वारा इस मामले में हाथ खड़ा कर दे रहा है।




