देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी विद्यालयों में माध्यन भोजन का भेंडर के द्वारा सभी विद्यालय में चावल अनियमितता पूर्वक पहुंचाया गया। बीआरसी स्थित गोदाम में रखे चावल का विभाग के द्वारा उक्त भेंडर को दिया। उसके बाद उसके द्वारा बिना मापतोल किए प्रत्येक विद्यालय में अनियमितता पूर्वक चावल पहुंचाया गया। विद्यालय में एक बोरा का 50 किलो के हिसाब से विद्यालय में चावल गिराया गया। वहीं उक्त बोरा में करीब 5 किलो तक चावल कम रहने की बात बताई जा रही है। शिक्षकों द्वारा बताया गया की बीआरसी और चावल सप्लायर की मिली भगत से ऐसा किया जा रहा है। हम लोग इसके विरोध में कार्य करते हैं तो बीआरसी के द्वारा अन्य परेशानी का सामना करना पड़ता है। चावल सप्लायर के द्वारा बिना मापतोल किए चावल विद्यालय में गिराया गया है। चावल का सप्लायर कौन है, उसके बारे में पूरी जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। यह एक जांच का विषय है। क्या कहते हैं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इस बावत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संत मर्सी टुडू ने बताया कि इस विषय पर एक जांच कमेटी गठित कर जांच कराया जाएगा। कम चावल देना गंभीर विषय है। बिना मापतोल कर किसी भी शिक्षक को चावल नहीं लेना है ना ही सप्लायर को चावल देना है।




