साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी मदन कुमार ने भूमि विवाद में एक व्यक्ति को मारकर घायल कर दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस के कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने आकर्षित होकर एन एच 80 मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया। वही ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को घेर कर कहने लगा कि किसी भी तरह का कोई सूचना दिए बगैर भूमि विवाद में इस तरह अपराधी की तरह मारकर गंभीर रूप से घायल क्यों कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही साहिबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर टिर्की घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बूझाकर सड़क का जाम हटाया गया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर मौके पर पुलिस ने तीन हवाई चक्र गोली भी चलाई। वहीं कई ग्रामीण गौतम यादव ने बताया कि मुफस्सिल थाना प्रभारी द्वारा पंकज मिश्रा से डेढ़ लाख रुपए लेकर जयकांत दुबे एवं शशिकांत दुबे के झूठे आरोप से आवेदन पर भूमि विवाद को बहाना बनाकर पुलिस एक अपराधी की तरह व्यवहार करते हुए मेरे चाचा पप्पू यादव पिता दुर्गा यादव को खदेड़ कर गंभीर रूप से मारपीट किया जिससे पप्पु की हालत बेहद नाज़ुक हो गई है। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर टिर्की ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल घायल पप्पू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






