देवघर । समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय छात्रवृति स्वीकृति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधा की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति वर्ग 1 से 10 तक के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति भुगतान हेतु कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची से प्राप्त कुल-33,53,46,869.00 (तैंतीस करोड़ तीरपन लाख छियालीस हजार आठ सौ उनहत्तर) रुपये जिला स्तरीय छात्रवृति स्वीकृति समिति की बैठक में कुल-165501 छात्र-छात्राओं को छात्रवृति राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई। इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एलडीएम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।




