रांची । कांग्रेस कोटे से मंत्री पद के लिए झारखंड से दिल्ली तक हलचल मची हुई।अब तक सस्पेंस बरकरार है। सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि मंत्रिमंडल के गठन नहीं होने के कारण संदेश अच्छा नहीं जा रहा है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल दिल्ली में ही हैं।जानकारी के अनुसार, मंगलवार तक मंत्री पद के नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। मंत्री पद की लॉबिंग के लिए कांग्रेस के कई विधायक भी दिल्ली में जमे हैं।जानकारी के अनुसार, पाकुड़ से चुनाव जीत कर आई आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम और इरफान अंसारी के बीच मामला फंसा हुआ है। आलमगीर आलम अपनी पत्नी के लिए जबरदस्त पैरवी कर रहे हैं।निशत आलम ने रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल की है।वहीं प्रदीप यादव और अनूप सिंह में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।फिलहाल जो बातें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार डॉ रामेश्वर उरांव और दीपिका पांडेय सिंह को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।इधर पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने सोमवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच कई मुद्दों पर भी बातचीत हुई है। हालांकि सीएमओ ने इसे शिष्टाचार भेंटवार्ता बताया है।

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी से की मुलाकात
रांची । झारखंड प्रदेश के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। साथ ही पुष्प गुच्छ देकर जीत की बधाई दी।





