गोड्डा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के न्यायालय ने एकमत होकर मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र के गंगटा निवासी वसीत रमाणी को दोषी पाकर पांच वर्ष सश्रम करावास व 5000 रूपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह सजा से दंडित किया गया है। नगर थाना क्षेत्र के गंगटा खुर्द के काली मंदिर निवासी अभिषेक रमाणी ने नगर थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 26 जनवरी 2014 को 12 बजे पानी का पंपसेट बाजार से खरीदकर ला रहा था। जैसे ही घर पर आया तो देखा कि उसके पिताजी सुरेन्द्र रमाणी को वसीद रमाणी एवं बुधन रमाणी गाली- गलौज कर रहा था। उसने गाली देने से मना किया तो वसीद रमाणी ने घर से टांगा लाकर प्रहार कर दिया। इससे उसके पिताजी के माथे जख्मी हो गया और खून बहने लगा। हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और झगड़ा को सांत कराकर जख्मी के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। झगड़ा का मुख्य कारण मेरे दुकान के सामने उसका भी दुकान है। इसलिए पानी गिराने को लेकर हल्का विवाद होता रहता है। 2009 में भी उसके साथ विवाद हुआ था। ये लोग बराबर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते रहते थे। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय के समक्ष नौ गवाहों का परीक्षण कराया गया। उभय पक्षों की दलील सुनने के उपरांत वसीद रमाणी को दोषी पाकर सजा सुनाई गई जबकि एक अन्य आरोपित बुधन रमाणी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया।



