देवघर। करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकुपी गांव के वादी विशेश्वर मंडल,पिता गोविन्द मंडल ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि आरोपी बजरंगबली मंदिर में प्रवेश कर तोड़ फोड़ एवं क्षतिग्रस्त किया है।आवेदन में उन्होंने करों थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादरी गांव निवासी इशाक अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता रसिद मियां,असरफ अंसारी उम्र करीब 32 वर्ष पिता राजू मियां,फुरकान अंसारी उम्र 26 वर्ष पिता मेहबुब मियां,आलम अंसारी,पिता कलाम मियां,एवं अन्य व्यक्ति को आरोपित किया है। इधर करों थाना प्रभारी ने करौं थाना काड स०- 50/24, धारा- 298/299/191/351/ 352/302/3(5)/ 196(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया ने बताया कि मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत बीते रात करो थाना क्षेत्र अंतर्गत वसकूपी एवं मदनकट्टा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली मंदिर में प्रवेश कर तोड़ फोड़ एवं क्षतिग्रस्त किया है। एवं दुकान को लूटने का प्रयास किया, बीजेपी के झंडा फाड़ दिया गया। उक्त मामले में लिखित आवेदन करों थाना को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया है। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है मैं झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग करता हूं दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं भाजपा के जिला मंत्री विजया सिंह ने कहा कि मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ करना धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया है। अविलंब प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार करें नहीं तो यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। वहीं भाजपा नेता राकेश नरोने ने कहा कि हनुमान मंदिर जी में तोड़फोड़, कौन बिगाड़ना चाह रहा करों का माहौल? ये किसी और और असामाजिक तत्व का काम है. इस घटना से हमलोग काफी आहत हैं। में जिला प्रशासन से निवेदन करना चाहता हूं। अभिलंब कार्रवाई कर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजें। नई सरकार बने दो दिन भी नहीं हुए हैं इस प्रकार का कार्य काफी दुखद है।



