शेखर सुमन
देवघर। झारखंड की जनता ने इंडिया गठबंधन की सरकार को इस बार भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रचंड बहुमत के साथ जनता ने इंडिया गठबंधन की झोली में 56 बहुमूल्य विधायक का बहुमत दिया है। एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। साथ ही अब इंडिया गठबंधन सरकार को किए गए वादों के कसौटी में खरा उतरना भी है। इसके साथ ही आगे सरकार की नीतियां और उनका तय किया गया रास्ता जनता के आकांक्षाओं और भविष्य तय करेगा। जनता को इंडिया गठबंधन की सरकार से बहुत उम्मीदें है। जनता चाहती है कि जिस उम्मीद के सहारे सत्ता सौंपी है। नई सरकार उनकी उम्मीदों को पूरी तरह खरा उतरे। इन सारी विषयों को लेकर ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र की जनता से संताल एक्सप्रेस ने की बात पेश है उनके अंश।
झारखंड प्रदेश के वैश्य समाज के पूर्व उपाध्यक्ष सह
देवघर कॉलेज के रिटायर प्रोफेसर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि युवाओं में भयानक बेरोजगारी है सरकारी रोजगार का सृजन किया जाए ओबीसी कोटा 27 परसेंट अभिलंब किया जाए और कानून व्यवस्था दुरुस्त किया जाए जमीन का धोखाधड़ी कर खरीद बिक्री का रोक लगाया जाए। एसटी लड़कियों का धर्मान्तरण रोका जाए। उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए स्वरोजगार योजनाओं के ईमानदारी से लागू किया जाए भ्रष्टाचार से मुक्ति अति आवश्यकता है, खनन माफियों के खुली छूट नहीं दिया जाए।
बरनवाल युवक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोतम बरनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अब यही उम्मीद है कि युवाओं को बेरोजगारों को रोजगार दें और ठगने का काम ना करे स्थानीय लोगों से और आए दिन झारखंड में क्राइम कंट्रोल करे। देवघर में चेन छिनतई रोज हो रही है उस पर ध्यान दें सरकार साथ ही व्यवसाईयों को सुरक्षा प्रदान करें। ताकि सुरक्षित तरीके से सभी व्यवसाय कर सके।
शिक्षक,श्रीकांत जयसवाल ने कहा कि
झारखंड की गठबंधन सरकार से जनहित में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की अपेक्षा है। विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर प्राथमिकता, साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों से उत्पन्न परेशानी से आदिवासी और हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
क्लीन केयर भारती सोसाईटी के संस्थापक सीएम भारती ने बताया कि झारखंड में गठबंधन सरकार आने से जनता को उम्मीद है कि जनता के हित में कार्य हो। युवा को रोजगार मिले सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाई जाए। व चुनाव के दौरान जितने भी योजनाएं का ऐलान किया गया वह कारगर साबित हो।
वहीं झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश,ड्रग्स कारोबार पर अंकुश, रोजगार सृजन, अनुबंध और ठेका प्रथा बंद हो, सभी अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण हो।
देवघर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुजीत कुमार राय ने कहा कि महागठबंधन की सरकार से उम्मीद है की शिक्षा को जमीनी स्तर पर सुधार किया जाय और इसका एक ही सरल उपाय है कि झारखंड में अधिक से अधिक शिक्षक की बहाली किया जाए।
छात्र रिशु राय ने कहा कि राज्य में विकास की गति तेज करने की जरूरत हैं और गति तेज करने के लिए लोकल सेल्फ गवर्नमेंट को मजबूत करने की जरूरत है इससे सरकारी योजनाओं की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो सकेगी। नगर निकायों व पंचायतो को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसमें एक तरफ राज्य सरकार पर पड़ने वाला भार काम होगा तो दूसरी तरफ वास्तविक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता,मयंक राय ने कहा कि वर्तमान सरकार को बनाने में युवाओं और महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है इसीलिए हमें आशा है कि युवाओं के रोजगार और कौशल विकास पर मुख्यमंत्री जी ध्यान देंगे और इसके साथ ही सभी महिलाओं को मईया सम्मान योजना का शत प्रतिशत लाभ मिले इसका ख्याल रखा जाए।
ग्रामीण विष्णु देव यादव ने कहा कि झारखण्ड के नवगठित गठबंधन सरकार से युवाओं की सबसे ज्यादा उम्मीद है पिछले कार्यकाल में जितनी नियुक्तियां रुकी हुई है या जो पूरी नहीं हो सकी उस सभी नियुक्तियाँ समय पर पूर्ण करे सरकार यही उम्मीदें हैं।
स्कूल संचालक मुरारी मंडल ने कहा कि झारखंड के गठबंधन सरकार से कई उम्मीदें हैं जो राज्य के विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं उद्योग और रोजगार*: झारखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने की उम्मीद है। बुनियादी ढांचे का विकास सड़कों, पुलों, और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास की उम्मीद है जो राज्य के विकास में मदद करेंगे।कृषि और पशुपालन कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में सुधार लाने और किसानों को समर्थन प्रदान करने की उम्मीद है।
ग्रामीण शुभम राय ने कहा कि वर्तमान सरकार जिन वादों को लेकर मतदाताओं के समक्ष वोट मांगने गई थी उन सभी वादों को पूरा करना सरकार की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए।झारखंड और झारखंडी लोगों के हित में कार्य हो ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।
छात्र नेता विनय राय ने बताया कि झारखंड में 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए झारखंड में लगातार हो रहे पलायन, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार को विचार करनी चाहिए जल जंगल जमीन की सुरक्षा को लेकर सरकार को पहल करनी चाहिए।
छात्र प्रिंस कश्यप ने बताया कि झारखंड के गठबंधन सरकार से मेरी आशा है कि सरकार बेरोजगार युवाओं के बारे में विचार करें उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करें साथ ही पेपर लीक जैसे मामलों की जांच कर उसे पर कड़ी कार्रवाई करें जो पिछले कुछ परीक्षाओं में हमें देखने को मिली है।
निरज प्रकाश वार्ड 22 निवासी ने कहा कि
सरकार युवा के लिए बेहतर करें उस बार मैया सम्मान की बात थी इसबार भैया सम्मान में नियुक्ती निकाले लोगों रोजगार मिले नगर निकाय चुनाव जल्द कराएं।मोहनपुर किफायती आवास में सरकार जल्द लोगों को गृह प्रवेश कराएं सरकार से बहुत उम्मीद है।
अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि झारखंड के जनता ने जो चुनाव में बहुमत दिया है उसका हमलोग सम्मान करते हैं, पुनः हेमंत सरकार को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। और साथ ही साथ आशा और उम्मीद करते है कि सरकार ने जो अपने घोषणा पत्र में जो झारखंडी जनता से जो वादे किए हैं इसे पूरा करें।
शिक्षक,हिमांशु कुमार देव ने कहा कि झारखंड के गठबंधन की सरकार से अबुआ सरकार में राज्य की विकास के साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार गारंटी ऐसा हो की यहां के स्थानीय युवाओं को नौकरी मिल सकें। जेपीएससी तथा जेएसएससी जैसे आयोग की कार्यशैली में सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि इनके कारण राज्य की युवाओं को नौकरी से बाहर रहना पडा है। सभी विभागों में नियुक्तियों की उम्मीद है। हमारे पड़ोसी राज्य बिहार सरकार की तरह रोजगार उपलब्ध कराने की उम्मीद है।





