संताल एक्सप्रेस
पाकुड़िया ( पाकुड़) । पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिदो कान्हु चौक से महज दो सौ मीटर की दूर पर महेशपुर -पाकुड़िया मुख्य सड़क पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे लूटपाट के नियत से आएतीन नकाबपोश अपराधियों ने धान ,चावल के गोदाम में कुर्सी पर बैठे गोदाम के मालिक अजय कुमार भगत उम्र 48 वर्ष को लूट में असफल होने पर गोली मारकर फरार हो गया । घटना की खबर मिलते ही सड़क से गुजरनेवाले लोग वहां पहुंचे और गोली लगने से घायल अजय भगत को पाकुड़िया समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा हेतु पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।इस बाबत चिकित्सक डॉ भरत भूषण ने बताया कि घायल के मुंह के अंदर गोली फंसी हुई है जिसको अविलंब निकालना जरूरी है जिस कारण उन्हें प्राथमिक चिकित्सोपरांत उच्च चिकित्सा हेतु रेफर किया गया है । इधर घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कु सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गए। और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की । थाना प्रभारी ने बताया कि सभी रास्तों को नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है ,साथ ही आस पास के थानों को भी सूचित कर अलर्ट कर दिया गया है । इधर घटना की खबर से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का वातावरण देखा जा रहा है ।





