देवघर। सारठ से झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह को
37429 वोट से से हराया। इस जीत पर सारठ विधानसभा के हजारों समर्थक लगातार चुन्ना सिंह से मिलकर बधाई दे रहे हैं। सारठ सीट के साथ-साथ झारखंड में जबरदस्त बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की खुशी चौगुनी हो चुकी है। मौके पर बधाई देने वालों में बिष्णु देव यादव,हलधर यादव, प्रकाश यादव,तुलसी यादव,मनोहर यादव समेत अन्य समर्थक ने सारठ विधायक से मिलकर बधाई दी है।




