नाला (जामताड़ा)– सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान के निर्देश पर वन वनरक्षी जाफर मियां के नेतृत्व में विभाग की रेस्क्यू टीम फुटबेड़िया पंचायत अंतर्गत बादुरमारा गांव पहुंचकर घायल पेड़ से गिरकर घायल लंगूर का रेस्क्यू किया। वहीं रेस्क्यू टीम के द्वारा घायल लंगूर को नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित चतुर्थ वर्गीकरण पशु चिकित्सालय नाला में इलाज कराया गया।इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर जियाउल हसन सर्वर के द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया| उन्होंने बताया कि पोस्टीरियर पैरेसिस है, कुछ घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा तत्पश्चात बेहतर इलाज हेतु भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची भेजा जाएगा|मालूम हो कि पिछले दिन पेड़ से गिरकर एक जंगली लंगूर पेड़ से गिरकर घायल अवस्था में पेड़ के नीचे रह रहा था, ग्रामीणों के द्वारा उसकी देखभाल की जा रही थी रही थी| ग्रामीण दुलाल चंद्र राय, दिनेश राय,तथा समाजसेवी संजय सिंह आदि सबों के द्वारा दिए गए सूचना पर वन विभाग के द्वारा पहल की गई| इस अवसर पर वनरक्षक जफर मियां, राजकुमार दास,लाइट हेम्ब्रम, संजीव माजी, रामकृष्ण बाउरी, हेमंत सोरेन, उत्पल वाद्यकर ,विभिषण मुर्मू, छीमंत घोष के अलावा पशु चिकित्सालय के कर्मी एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे।



