रानीश्वर । आजसू के राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य दिलीप दत्ता के निधन पर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। ज्ञात हो कि बुधवार के अपराह्न में आसनबनी स्थित उनके निजी आवास पर उनका निधन हो गया। विगत कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। दिलीप एक मिलनसार सामाजिक कार्यकर्ता थे। प्रखंड के घनी आबादी के आसनबनी में दैनिक समाचार पत्र के एजेंट का भी कार्य करते थे। उनके निधन पर भाजपा आसनबनी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिलीप अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है| गुरुवार को मयूराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट में पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया।

विधायक प्रत्याशी अलोक सोरेन ने दिलीप दत्ता को दिया श्रद्धांजलि
रानीश्वर दुमका । शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो दल के प्रत्याशी अलोक सोरेन ने गुरुवार के सुबह स्वर्गीय दिलीप दत्ता के आसन बनी के निजी आवास पंहुच कर श्रद्धांजलि दिया है।साथ ही दुख की इस घड़ी में परिजनों को सांत्वना देकर ढाढस बंधाया है।मौके पर झामुमो के दिलीप साहा ,बिकास साहा ,दशरथ सिंह , माधव , मौजूद थे ।अलोक ने शव के साथ मुखाग्नि स्थल गांव के बाहर तक गये थे ।बुधवार के अपराह्न 5:00 बजे आजसू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप का निधन हुई हैं ।



