जामताड़ा : प्रजातंत्र के महापर्व में मतदान की प्रक्रिया पूरे जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी और बेहतर कार्य प्रणाली के कारण जहां एक ओर दूसरे चरण में जिले का नाला विधानसभा मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहा, वहीं ओवरऑल जामताड़ा जिला भी सबसे टॉप पर पहुंच गया। जिला प्रशासन के द्वारा मिहिजाम हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर में कुष्ठ रोगियों के लिए सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था जो काफी चर्चा का विषय रहा। गुरुवार को रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने भी जामताड़ा जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए इस सहायक मतदान केंद्र की प्रशंसा किया गया। के रवि कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जिला प्रशासन के इस सहायक मतदान केंद्र में 100% मत पड़े। यह भी एक बहुत सुंदर पहल जिला प्रशासन के द्वारा किया गया।




