संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पिछले कई दिनों से चला रहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शाम 5:00 बजे 48 घंटा पूर्व जिले भर में थम गया। यदि कोई चोरी छुपे प्रचार प्रचार करते हैं तो पकड़े जाने पर संबंधित प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिक दर्ज की जाएगी।चुनाव प्रचार का शोर समाप्त होते ही आम जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं चुनाव को लेकर प्रशासन और प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। मतदान दिवस के दिन सभी मतदान केंद्र पर 100 मीटर के परिधि से प्रचार प्रसार करने एवं पार्टी के झंडा बैनर पोस्टर का उपयोग नहीं किया जाएगा। कर्तव्यरूढ़ अधिकारियों को छोड़कर अन्य व्यक्ति को सेलुलर फोन मोबाइल दुर्घटना आदि ले जाना सख्त मना होगा। किसी भी संगठन दल उम्मीदवार अभ्यर्थी का कार्यालय मतदान केंद्र से 200 मीटर के भीतर नहीं होगा। मतदान दिवस के दिन उम्मीदवारों या एजेंट द्वारा किसी भी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। सरकारी स्वामित्व वाले गेस्ट हाउस भवन का कोई भी हिस्सा राजनीतिक गतिविधियों के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रत्याशियों द्वारा किसी भी मतदाताओं को प्रलोभन या धमकी देना कानूनी जुर्म है। शराब की दुकान पूर्णता बंद कर दी गई है। जिला प्रशासन में स्पष्ट रूप से कहां है कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करें। कोई भी ऐसी बात ना करें या फेसबुक ट्विटर आदि पर मैसेज या चित्र ना भेजें जिससे कि समाज के किसी भी व्यक्ति को ठेस या आहत लगे । ऐसा होने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह से जो करना है और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।



