देवघर संताल एक्सप्रेस:-बाजला चौक के समीप देवघर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय आरक्षण बचाओ मोर्चा के बैनर तले मान्यवर कुलदीप रविदास की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पिछले दिनों संवैधानिक आरक्षण को वर्गीकृत और आरक्षण को जड़ से खत्म करने की बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश की गई है, इसके विरोध में संपूर्ण भारतवर्ष में अलग-अलग संगठनों के द्वारा आगामी 21 अगस्त 2024 को विभिन्न संगठनों के द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में देवघर जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय साथ ही संबंधित कई जनसंगठनों ने भी संयुक्त रुप में आगामी 21 अगस्त को देवघर बंद करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में अध्यक्षता कर रहे हैं मान्यवर कुलदीप रविदास के अलावा पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास, धर्मराज कुमार, राजेश दास, मनोज दास, मनोज यादव, चंद्रशेखर रजक, सुधीर दास, पिंटू यादव, जय नारायण त्यागी, गोपाल दास, गणेश दास, अमरनाथ बुद्धप्रिया, संतू दास, महेश कुमार लंकेश, मनोज चौधरी, कृष्ण कुमार (भीम आर्मी), पिंटू दास, कुलदीप कुमार, शंकर दास, बी के आनंद, हेमंत चौधरी आदि अनेक लोक उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को समर्थन दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


