संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर : नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कु की अध्यक्षता में मतदाता सूची में सुधार को लेकर सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचन निबंधन से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई। मृत व्यक्तियों का मतदाता सूची से नाम हटाने और मतदाता सूची में नाम और पता सुधारने को लेकर चर्चा की गई। वहीं डोर टू डोर जाकर टारगेट को पूरा करने पर चर्चा की गई एवं एएसडी को शत प्रतिशत रिपोर्ट के लिए कहा गया। बैठक में नगर परिषद कर्मी जावेद इकबाल,अजय कुमार, सुपरवाइजर विनोद कुमार सिंह, सुपरवाइजर स़ांधनी घोष, बीएलओ शोभा देवी, शबा, ललिता देवी, देवंती देवी समेत अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


