संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही
मधुपुर : ईस्टर्न रेलवे मेन्स कॉंग्रेस (ई आर एम सी) के मधुपुर ब्रांच में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम मे 45 रेलकर्मियौ ने ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस सदस्यता ग्रहण किया । वहीं पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सचिव ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनकर संगठन में शामिल किया। इस कार्यक्रम मे ईस्टर्न रेलवे कॉपरेटिव बैंक सोसाइटी (ईआरसीसी) के डेलिगेट चुनाव में विजयी निर्दलीय उम्मीदवार भुवनेश्वर कुमार सहित एईन ऑफिस के सुजीत कुमार, गौतम कुमार ,अखलेश कुमार, शाँति देवी, अमित कुमार, रविकुमार वीरेंद्र कुमार शनि कुमार , दीपक दास सहित कई विभागों सें आये करीब 50 रेलकर्मियौ ने ई आर एम सी की सदस्यता ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष रजनीकांत एवं सचिव सरोज कुमार मिश्रा के समक्ष ग्रहण किया। इस दौरान आसनसोल डिविजन के चारो आफ़िस बियरर (सी ओ बी), दशरथ ठाकुर, सुबीर चटर्जी ,दिनेश चन्द्र हालदार, गौतम प्रसाद, मधुपुर ब्रांच के अध्यक्ष रजनीकांत ,सचिव सरोज कुमार मिश्रा ,कोषाध्यक्ष रंजीत मोदी, भुवनेश्वर राउत गुड्डू , रितेष पाण्डे, सुमन कुमारी, कुंदन कुमार बाल्मीकि प्रसाद संजय बासफोड सहित दुमका, जसीडीह ,विद्यासागर , देवघर सहित कई स्टेशनों से आये रेलकर्मी मौजूद थे । मालूम हो कि हाल ही में भारतीय रेलवे मे ट्रेड यूनियन का मान्यता प्राप्त चुनाव होनेवाला हैं! इसलिये इस सदस्यता ग्रहण को अहम माना जा रहा हैं । वही कोआपरेटिव बैंक चुनाव में जीते डेलिगेट के द्वारा डायरेक्टर का चुनाव भी होना हैं जिससे ई आर एम सी का पलड़ा भारी होता जा रहा हैं । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सी ओ बी दशरथ ठाकुर ने कहा कि हमारे ईआरएमसी के सहयोगात्मक व्यवहार के कारण हम दिनोदिन मजबूत होते जा रहें हैं औऱ आगामी दिनों में इस जोन से लाल झंडा को उखाड़ फेंक देंगे।


