दुमका। सरुवा में श्री श्री 108 सार्वजनिक काली मंदिर में गुरुवार को माता काली का प्रतिमा को स्थापित किया गया एवं प्राण प्रतिष्ठा का बड़े ही धूमधाम से पंडित पुरोहितों ने किया इस शुभ अवसर पर सभी सोलो आना ग्राम वासी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मंदिर को फिर से नवनिर्मित करके भव्य तरीके से सजाया गया । इस शुभ अवसर बेला में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सरूवा बड़ा बांध तालाब से सभी माता बहनों ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 111 कलश का यात्रा निकाला गया। ढोल ढाक के एवं गाजे बाजे के साथ ग्राम में भ्रमण किया गया। इस अवसर पर काली मंदिर पूजा कमेटी के सदस्य गन अपना भागीदारी बड़े ही धर्म कर्म के साथ ईमानदारी के साथ पूर्ण निष्ठा के साथ माता के दरबार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । शुक्रवार को चंडी पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन होगा शनिवार को माता काली का बली पूजा कलश विसर्जन हवन एवं प्रसाद वितरण होगा।
पूजा कमेटी के सदस्य महेश मंडल अनिल मंडल संजीव मंडल छोटू मंडल राजेंद्र मंडल बैजनाथ मंडल नरेश मंडल कमल किशोर मंडल गणेश मंडल विजय मंडल उत्तम तिवारी प्रेमराज मंडल सुशील मंडल विकास मंडल का सहयोग भरपूर रहा।




