देवघर। उत्पात विभाग द्वारा मंगलवार को छापेमारी कर अवैध महुआ शराब निर्माण का पर्दाफाश किया। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना अंतर्गत देवघर नया रेलवे स्टेशन, जटाही मोड़ के समीप एक घर से पुलिस ने भट्टी तोड़कर अवैध महुआ शराब और निर्माण के लिए रखा गया जावा महुआ बरामद किया। वही पुलिस को देख सभी अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। वही उत्पात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हमें अवैध भट्टी संचालन की सूचना मिली थी जिसपर कार्रवाई की तो सूचना सही निकली। इस मामले में जहां विभाग ने 390 किलो महुआ शराब जब्त किया है। वही 20 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त किया है। साथ ही अवैध शराब के निर्माण व चौर्य व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगा। वही छापामारी दल में उत्पाद एसआई मनोज कुमार,एसआई किशोर कुमार,एसआई मिथिलेश कुमार समेत अन्य उत्पाद कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


