गोड्डा : कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। जहां विधानसभा क्षेत्र के बलवाड़ा हाई स्कूल मैदान पर गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया की आदरणीय राहुल गांधी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे महागामा विधानसभा क्षेत्र के बलवाड़ा हाई स्कूल मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से राहुल गांधी के सभा में पहुंचकर उनके विचारों को सुनकर लाभ उठाने की अपील की है। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव कार्यक्रम के पूर्व बलबड्डा हाई स्कूल मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे थे।




