बोले: लंबी लंबी बातें करने वाले भाजपा प्रभारी चुनाव से पहले ही वे मैदान छोड़ कर फरार
दुमका। शोर शराबा करने वाले बहुत होते हैं, मगर जनता की बात सही तरीके से सही फोरम पर रखने अगर सही तरीका किसी को आता है तो वो प्रदीप यादव हैं, प्रदीप यादव के जैसे काबिलियत का विधायक पूरे हिंदुस्तान में दूसरा कोई नहीं है। उक्त बातें मंगलवार को कोठिया में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने कहा। उन्होंने भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि लंबी लंबी बातें करने वाले भाजपा प्रभारी पिछले तीन दिनों से झारखंड में दिखाई नहीं दे रहे हैं, उन्हें यह लग गया है कि भाजपा की यहां चलने वाली नहीं है इसलिए चुनाव से पहले ही वे मैदान छोड़ कर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल में जो किया वो सबके सामने है, और इस चुनाव में वे यहां अपने किए काम के बदले वोट मांगने नहीं आए हैं बल्कि अगले पांच साल वे क्या करेंगे उसे बताकर वोट मांगने आए हैं। उनकी सरकार जुमलेबाजों की सरकार नहीं है, गठबंधन की सरकार जो कहती है वो करती भी हैं। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में हेमन्त सोरेन सरकार ने जो काम किया चाहे बिजली बिल माफ, किसान कर्ज माफी, मईया सम्मान योजना या फिर युवाओं को रोजगार, इसकी चर्चा आजकल भाजपा और आरएसएस के लोग भी कर रहे हैं। सभा को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आंध्र प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ बेला प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव, विधानसभा प्रभारी अशोक वर्मा सहित इंडी गठबन्धन के कई नेता मौजूद थे।




