रानीश्वर(दुमका)। दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब मात्र आठ दिन शेष है। शिकारीपाड़ा विस क्षेत्र में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां भाजपा एवं झामुमो में सीधी टक्कर है। मंगलवार को बीजेपी के बीरभूम जिला के अध्यक्ष ध्रुव साहा ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में घर घर जाकर परितोष सोरेन के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। आसनबनी पंचायत में उनके साथ मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, दिलीप दत्त ,निताई भंडारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।इससे पूर्व श्री साहा ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के मंदिरों के गांव मलूटी में चुनाव प्रचार किया। उनके साथ मलूटी मंडल के अध्यक्ष संतु चटर्जी मौजूद थे।




