संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने क्षेत्र में जनसपंर्क अभियान चलाया इस दैरान लोगो से समर्थन की अपील किया। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड में तोड़ाई, डांगापाड़ा, बगशिशा, के अलावे विभिन्न गांवों का दौरा के आमजनों से संवाद किया। उन्होंने ने झामुमो और झारखंड सरकार पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से लिट्टीपाड़ा में कोई विकास कार्य नही हुआ है। कई गांवों की समस्याएं देखकर मेरी आंखें भर आती है। झामुमो सिर्फ वोट बेंक की राजनीतिक कर चुनाव जीतती रही है। साथ ही कहा कि इस बार लिट्टीपाड़ा में विकास देखना चलाते है तो 20 नवंबर को मतदान के दैरान जनता अपने मत के प्रयोग कर कमल को स्पॉट करे,हमको जिताये,क्षेत्र में बिकास ही बिकास होगा ये मेरा वादा है।मौके पर एसटी मोर्चा के किस्टू सोरेन, रुशील हेम्ब्रम, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



