कुंडहित (जामताड़ा) । सोमवार को नाला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कुंडहित भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता जारी करते हुए कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनी तो सुंड़ी जाती को पश्चिम बंगाल के तर्ज पर अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा जैसे राज्यों में सुंड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है। नाला विधानसभा पश्चिम बंगाल राज्य से सटे हुए है। उन्होंने कहां अगर हमारे सरकार बनी तो हम विनम्रता के साथ सरकार के पास इन बातों को ले जाऊंगा की झारखंड में भी सुड़ी जाति अनुसूचित जाति के श्रेणी में शामिल हो । ये सदैव से भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक रहे हैं और यह हिंदू के ध्वजा धारक है। हिंदुत्व को बरकरार रखने के लिए ये किसी भी सीमा को पार कर सकते हैं। कहा की ये अपने पारंपरिक व्यावसायिक करते हैं । लेकिन वर्तमान सरकार के पुलिस पदाधिकारी द्वारा इन जातियों पर जुल्म उठा रहे हैं। उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद अगर मुझे मिला तो वह निडर होकर अपने पारंपरिक व्यापार को करेंगे।



