नाला( जामताड़ा)– सोमवार को सिविल सर्जन जामताड़ा डॉक्टर आनंद मोहन सोरेन ने नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने लेबर रूम, कोल्ड चैन,एक्स-रे ,फार्मेसी ओपीडी ,स्टोर रूम के अलावे विभिन्न पंजीयों का भी निरीक्षण किया |इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी हाल-चाल पूछा साथ ही रोस्टर पंजी एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की| उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी से अस्पताल की आधारभूत संरचनाओं को और दुरुस्त करने के लिए डिमांड भी करने की बात कही ताकि स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर ढंग से लोगों को उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत डॉ गुनीता लोईतांगबम, डॉ रामकृष्ण बाबू, बीपीएम जितेंद्र कुमार पप्पू, एमटीएस अहमद रेजा परवेज, प्रधान सहायक शर्मिला कुमारी, शयाभर सिंह ,लेखा प्रबंधक सूरज कुमार वर्मा, एमपीडब्ल्यू शांतिमय मंडल, एमपीडब्ल्यू प्रदीप टुडू, विमल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



