साहिबगंज । विधानसभा आम चुनाव 2024 निष्पक्ष, निर्भिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने जिला में चल रहे होम वोटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में 01-राजमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 85+ वरिष्ठ मतदाता अंजनी कुमार सिन्हा से मिले एवं उन्हें पुष्प देकर लोकतांत्रिक के इस महान पर्व में सम्मिलित होने को लेकर आभार प्रकट किया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन पदाधिकारी को होम वोटिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,साहिबगंज में बनाए जा रहे रिसीविंग सेंटर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया । साथ ही समाग्री कोषांग का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गई निर्वाचन कार्य से जुड़े समाग्री का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विधानसभा चुनाव 2024 अतर्गत ईवीएम-भीभीपैट के कमिश्निंग आज से प्रारंभ किया गया। 03- बरहेट (अ०ज०जा०) सामान्य प्रेक्षक मजीद खलील अहमद ड्राबु एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती के द्वारा सीयू, बीयू एवं भीभीपैट के द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत कमिश्निंग का कार्य का जायजा लिया।




