बिहार, बंगाल, यूपी, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
साहिबगंज । महादेवगंज स्थित डाकिनाथ महादेव गौशाला में दो मेला रविवार को समापन हो गया। हालांकि कुश्ती प्रतियोगिता खबर लिखे जाने तक जारी थी। इस दौरान महिला व पुरुष के कई वर्गों में कई खिलाड़ी दमखम दिखा कर विजेता बने। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं पुरुष वर्ग में बांका के सिंटू चैंपियन बने जबकि हरियाणा के निषाद दूसरे नंबर पर रहे। वही सिधु कुमार स्थानीय आदित्य यादव, उमेश यादव, करण गोड्डा, विराट, आकाश बनारस, नवीन बांका, अभिषेक, विशाल बोंडा यूपी, आशीष हरियाणा सागर व बृजेश बनारस व यूपी गाजियाबाद के प्रमोद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर बजरंगी यादव, कुश्ती संघ के राजेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।




