देवघर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने मारवाड़ी युवा मंच के सभागार में मारवाड़ी समाज के लोगों से मिले। मारवाड़ी अग्रवाल समाज की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नीतू ने पुष्प गुछ देकर उनका स्वागत किया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष केशव चोखानी ने प्रत्याशी नारायण दास को माला पहनकर उनका स्वागत किया। इस बैठक में मारवाड़ी युवा मंच मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन मारवाड़ी सम्मेलन देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स मारवाड़ी ब्राह्मण संघ मारवाड़ी महिला समिति के भी लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने प्रत्याशी नारायण दास से कहा पूरा मारवाड़ी समाज आपके साथ ताल से ताल मिलाकर खड़ा है और तीसरी बार भी देवघर विधानसभा में कमल खिलाने का काम करेगा। इस बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन के पर मंडली उपाध्यक्ष शिव कुमार सराफ, युवा मंच के अध्यक्ष केशव चोखानी, डॉ नीतू देवघर महिला मंच की अध्यक्ष गिरिजा अग्रवाल, मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के संतोष शर्मा,चेंबर ऑफ कॉमर्स से अशोक कुमार सराफ,शंकर लाल सराफ,विमल खेतान, सचिन सुल्तानिया, कमलेश तुलस्यान, अनिल मोदी, प्रमोद खोवाला, संतोष गुड़गुटिया, अशोक दायमा,हरिशंकर शर्मा, विवेक अग्रवाल, रोहित सुल्तानिया समेत अन्य समाज के सैकड़ो लोग इस बैठक में उपस्थित थे।




