जिप अध्यक्ष जोयस बेसरा व प्रत्याशी आलोक सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत
काठीकुंड । शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, वहीं इस सीट को झामुमो के पाले से छीनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है| दोनों ही पार्टियों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है| ज्ञात हो कि शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट पर लगातार सात बार से विधायक रहे नलिन सोरेन अब सांसद बन गए हैं वहीं भाजपा को अब तक के इतिहास में इस सीट पर फतह नहीं मिल पायी है| इस बार नलिन सोरेन के पुत्र झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन के साथ है| दोनों दल एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। हालांकि अबतक झारखंड मुक्ति मोर्चा इस क्षेत्र में आगे है| विभिन्न पार्टियों व अन्य लोगों के कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना जारी है| इसी क्रम में शुक्रवार को काठीकुंड के शिवतला स्थित सांसद नलिन सोरेन के आवास पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने झामुमो का दामन थामा। शुक्रवार को तकरारपुर, पंदानपहाडी, कोल्हा, कोडैया, उपरडुमर, उपर पुजाडीह, गांव के गौतम दास, कृष्णा दास, जयंत दास, संजय दास, परगान सोरेन, शंकर मंडल, नितु देहरी, प्रेमलाल देहरी, मेघू देहरी, राजु कुमार देहरी, गणेश देहरी, रामेश्वर देहरी, राजेन्द्र देहरी, पंकज देहरी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान किया। अवसर पर सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा, सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन, शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, उपाध्यक्ष सनाऊल अंसारी ने सभी को झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।




