शेखर सुमन
देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सारठ विधानसभा की सीट हॉट सीट के रूप में उभर रही है. इस बार यहां पर बड़ी राजनीतिक हस्तियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा ने इस सीट से वर्तमान विधायक रणधीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पुराने नेता और पूर्व विधायक उदय कुमार सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को मैदान में उतारा है। चुनावी माहौल का जायजा लेने संताल एक्सप्रेस के रिपोर्टर ने लोगों से बातचीत की. इस दौरान जनता के अलग-अलग मुद्दे सामने आए। सारठ विधानसभा के नवाबंद के अनुज कुमार राय ने बताया कि इस बार चुन्ना सिंह को चुनेंगे एक कर्मठ और योग्य उम्मीदवार है यह आज से ही नहीं 1990 से ही चलते आ रहा है यह पूर्व में चार बार विधायक रह चुके हैं सारठ विधानसभा से इनके जैसे कोई भी उम्मीदवार नहीं है यह सच का प्रतीक है वर्तमान के विधायक सारठ को बर्बाद कर दिया है हर आदमी को झूठा बना दिया है हर आदमी का ईमान खरीद लिया है। इसलिए हम लोग इसे नहीं चाहते हैं। अलूवारा के चाणक्य तिवारी ने बताया कि इस बार जेएमएम के उम्मीदवार चुन्ना सिंह को चुनेंगे। वह एक ऐसा नेता है जो कोई भी कार्य समय पर कर देते हैं क्योंकि चुनाव पूर्व में हारने के बाद भी क्षेत्र में मेहनत करते रहे लोगों के सुख-दुख में साथ रहे हैं।
मंदारिया के अशोक कुमार सिंह ने बताया कि
वर्तमान विधायक के नाम से संतुष्ट नहीं है क्योंकि जब पूर्व में कृषि मंत्री थे तो उन्होंने घपलाबाजी किया है हम लोग उनके नाम से असंतुष्ट है इसलिए इस बार परिवर्तन के मोड में है। लखना के संतोष तिवारी ने बताया कि मैं सारठ विधायक के 10 साल के कार्यकाल से रत्ती भर भी संतुष्ट नहीं हूं। वर्तमान विधायक सिर्फ दो-चार आदमी का काम करता है। उन्हीं को काम मिलता है उन्हीं को पैसा मिलता है इन सब चीजों से तंग आकर अबकी बार परिवर्तन के मूड में है वही पूर्व विधायक पैसा नहीं देते हैं लेकिन मुसीबत में हाथ पकड़ कर निकाल लेते हैं। अलूवारा के कमल किशोर पांडे ने कहा कि विधायक के 10 साल के कार्यकाल में बिल्कुल ही संतुष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि इस बार हम लोग परिवर्तन के मूड में है इस बार घर के नेता को चुनेंगे। झामुमो के उम्मीदवार जब बुलाते हैं दौड़ के जाते हैं वर्तमान विधायक के 10 वर्षों के कार्यकाल से असंतुष्ट हूं। वर्तमान विधायक अपने काम में धूमिल हुई हैं इसलिए इस बार पीछे जा रहे हैं। मंझलाडीह के शमसुद्दीन मियां ने बताया कि इस बार परिवर्तन होगा पूर्व विधायक मुसीबत में काम देते हैं साथ ही दुख के समय खड़े रहते हैं एक कॉल पर हाजिर हो जाते हैं। यही खूबी के चलते इस बार परिवर्तन होगा। केराबांक के एक व्यक्ति ने बताया कि सारठ विधायक गाली गलौज देता है इस तरह के विधायक हम लोगों को नहीं चाहिए इस बार इसका बदला वोट देकर लेंगे गाली गलौज वाला विधायक हम लोगों को नहीं चाहिए।
मंझलाडीह के मोहम्मद सलीम अंसारी ने बताया कि वर्तमान विधायक मंझलाडीह मुस्लिम के घर गांव नहीं गया है हम लोगों के लिए वही विधायक उपयुक्त है जो हम लोगों के बारे में सोचें हम लोगों के लिए कार्य करें उसे ही हम लोग विधायक चुनेंगे। यदि हम लोग कोई काम से वर्तमान विधायक के घर जाते हैं तो वहां से भगा दिया जाता है।




