मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत धोबनाहरिनबहाल पंचायत के नवासार स्थित अपना होटल में बुधवार को झामुमो प्रखंड सचिव असित वरण गोलदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं योगदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह झामुमो दुमका विधानसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन पहुंचे। जहां भाजपा के रूपेश कुमार,गोलू मोहली,एतवारी मोहली,सोरव दे,राजा दे,बिष्णु मोहली,छोटकी मोहली,प्रशांत कुमार दे,सचिन कुमार साह,अमिस कुमार दे,विपिन बिहारी दे,मर्शिला हेम्ब्रम,देबेश मोहली, जोगेंद्र सिंह,ब्रह्मदेव राय,रामचंद्र सिंह आदि ने पार्टी छोड़कर झामुमो दामन थामा। जिनको पूर्व मंत्री सह प्रत्याशी बसंत सोरेन ने अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निसित वरण गोलदार,असित वरण गोलदार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




