शिकारीपाड़ा । दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेतबेधा जंगल में एक भाजपा कार्यकर्ता का पेड़ से लटकता शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम पंचानंन केवट (55वर्ष) है। जो राजबांध – पलासी गांव का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दशक से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। दरअसल मृतक की पत्नी ने बुधवार की दोपहर शिकारीपाड़ा थाना में यह सूचना दी कि राजबंध गांव जहां हम लोगों का घर है उससे कुछ ही दूरी पर हम लोगों का अपना खेत है, जहां मेरे पति पंचानंद केवट प्रतिदिन जाते थे। कल सुबह भी वे अपनी खेत की ओर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। इधर देर शाम लोगों द्वारा पुलिस को पता चला कि लेतबेधा और रायसेन टोला के बीच जंगलनुमा जो एरिया है उसमें गमछे से लटकता पंचानंन का डेडबॉडी देखा गया है। इधर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी हरि प्रसाद साह का कहना है कि हमने शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ खुलासा किया जा सकता है।




