कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार को प्रखंड के बनकाटी पंचायत के बनकाटी और रामपुर गांव वही कुंडहित में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी इकाई द्वारा सदस्यता ग्रहण एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बनकटी, रामपुर, नापितपाड़ा, कुंडहित गांव से दर्जनों लोगों ने भाजपा सहित अन्य पार्टी छोड़कर झरखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा ।
बता दे की बनकटी गांव भाजपा का गढ़ माना जाता था । जहां सत्यानंद झा का आवास स्थित है। इस गांव के आधा से अधिक मतदाता झामुमो का दामन थामा। लेकिन वर्तमान परिवेश को देखते हुए एवं हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ देना ठान लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभाअध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो अपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रबींद्रनाथ महतो को कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारो के साथ स्वागत किया गया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीद्रनाथ महतो ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी का सदस्यता दिलाया गया। मौके पर विधानसभाध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य में 19 वर्षों तक भाजपा ने राज किया, लेकिन किसी को कुछ लाभ मिला नही।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा पार्टी है जो सत्यानंद झा बाटुल के बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने सत्यानंद झा बाटुल पर दुख जताते हुए कहा कि भाजपा ने बाटुल झा को दूध पर बैठे मक्खी की तरह उठाकर दूर फेंक दिया। पिछले तीन साल में राज्य में हेमंत सोरेन ने न सिर्फ राज्य का विकास किया बल्कि लोगो के लिए दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। पिछले तीन वर्षों से केंद्र की सरकार ने पीएम आवास रोक दिया। गरीबों को घर बनाने के लिए तीन साल से पैसे राज्य को नही दिया। इसे देखते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य के बजट की राशि से अबुआ आवास योजना शुरू की। कहा इतना ही नही भाजपा ने रघुबर दास के समय मे गरीबो को लाखों राशन कार्ड को डिलीट कर दिया। गरीब अनाज व अन्य परेशानी से जूझ रहे थे। गरीबों की परेशानी को देखते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य के 20 लाख लोगों को हरा राधन कार्ड उपलब्ध कराया। जब केंद्र से हरा राशन कार्डधारियों का राशन की मांग की गई तो केंद्र सरकार ने राशन नही दिया। हेमंत सोरेन की सरकार निजी राशि से हरा राशन कार्डधारियों को राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जब राज्य के महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना शुरू की तो भाजपा वालो ने कोर्ट में केस कर दिया। कहा आपलोगों ने राज्य में 19 वर्षों तक राज किया क्यों नही गरीबों का कल्याण किया। स्थानीय नीति, 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना धर्म कोड को भी ये दोहरी नीति राज्य की जनता भली भांति समझ रही है। हेमंत सोरेन की सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना शुरू की, जिससे आज एक भी लोग बिना पेंशन के नही मिलेंगे। भाजपा के राज में बीपीएल की बाध्यता के कारण 70- 80 वर्षो के बुजुर्ग को पेंशन नही मिलता था क्योंकि बीपीएल नही रहता था। युवाओं के लिए भी सरकार कुछ न कुछ देने के लिए सरकार प्रयासरत है। कहा सरकार ने लोगों को बिजली बिल माफ किया। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। दो लाख तक कृषि लोन माफ किया। सरकार ने जितनी योजनाएं चलाई जिसमे न सिर्फ गरीब तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है बल्कि संभ्रांत परिवार के लोगों को भी लाभ मिल रहा है। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू , सचिव मनोरंजन सिंह, सेवानिवृत्ति शाखा प्रबंधक कृष्ण फौजदार ,दीनानाथ फौजदार, भवबंधु फौजदार, रघुनाथ फौजदार, उत्तम फौजदार श्याम राय फौजदार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।



