संथाल एक्सप्रेस

बरहरवा । नगर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक बड़ी काली मंदिर कालीतल्ला में मंगलवार से दिवसीय काली पूजा उत्सव 1008 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकालकर प्रारंभ हुआ। बड़ी काली मंदिर कालीतल्ला से कलश यात्रा निकाल कर बंगालीपारा हाटपाड़ा थाना रोड कहारपारा कालीतल्ला घोड़ायपोखर होते हुए मंदिर पहुंचा । इसके बाद मां काली का अभिषेक किया गया। पश्चिम बंगाल के विभिन्न शक्तिपीठों से आए पुरोहित देवाशीष चौधरी के नेतृत्व में महा काली की पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद संध्या में महा आरती एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़हरवा के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण एकत्रित हुए।
आज होगा महा रुद्राभिषेक…..
चार दिवसीय काली पूजा उत्सव त्योहार से शुरू हुई आज बुधवार को देवघर बाबा बासुकिनाथ बाबा अजमेर नाथ बाबा मनोकामना मंदिर से आए पुरोहितों के द्वारा बाबा भोलेनाथ एवं चंडी पाठ संपन्न होगा प्रबंध समिति की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है महा रुद्राभिषेक में बहरवा के कई लोग शामिल होंगे ।
छोटे बच्चों के द्वारा आज होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम…..
चार दिवसीय काली पूजा उत्सव के दूसरे दिन बहरवा एवं आसपास के बच्चों के द्वारा यूनिक डांस ग्रुप के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य सामूहिक नृत्य सामूहिक नाटक के अलावा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन संपन्न होगा।
विधि व्यवस्था में जुटे लोग …..
बड़ी काली मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पांचो सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सिंटू शाह महासचिव अमन राय के अलावा समिति के विनीत दास राजा चौधरी विनोद भास्कर सनी दास सौरभ चौधरी रोनित दास अनूप शाह विशाल बाबुल आकाश भास्कर नंदिनी शाह तपन शाह सी खोखन देव साहा रोकी रितिक। स्वरूप सिंह चंदन सिल अरुण सिंह सुनील घोष के अलावे अन्य लोग शामिल थे।



