साहिबगंज | जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की पिछले साल से इस बार मार्केट अच्छा रहा धनतेरस पर पूरे दिन रौनक बनी रही| बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई|लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे | इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए| सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी | दीपावली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है.खासकर बर्तनों व ज्वेलरी के अलावा नए वाहनों और उपकरणों की खरीद अधिक होती है| शहर की दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया हुआ था| शहर की अधिकतम महिलाएं मंगलवार को पूजा सामग्री व दीपक खरीदती दिखाई दी | वही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की जमकर खरीदारी की बता दे की इलेक्ट्रॉनिक बाजार से लेकर धातु के बर्तनों की दुकानों की खूब अच्छे से सजाया गया है त्योहारों की इस मौसम में दुकानदार और शोरूम मालिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर प्रस्तुत कर रहे हैं. खासकर इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू उपकरणों की बिक्री में जबरदस्त उत्साह है. इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना व चांदी के आभूषण, सिक्का, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा तथा विभिन्न प्रकार के बर्तन समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की वही धनतेरस के मध्य नजर पटेल चौक बाटा मोड़, स्टेशन रोड कॉलेज रोड, टमटम स्टैंड सहित अन्य स्थानों मके बाजारों में काफी चहल-पहल रही | सुरक्षा के मध्य नजर जिला प्रशासन में शहर के छपे छपे पर पुलिस के बल तैयार किए थे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो | नगर व जिरवाबाडी थाना के पुलिस अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे|




