साहिबगंज । झारखंड हाई कोर्ट से अवैध खनन घोटाले मामले में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आते ही पंकज मिश्रा को जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता पंकज मड़ैया ने पंकज मिश्रा के आवास में उनसे मिलकर उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल जाना।वही पंकज मिश्रा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता पंकज मड़ैया को बोरियो विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।




