दुमका । शिकारीपाड़ा से तीन निर्दलीय एवं झारखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया, वहीं दुमका से दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
10-दुमका अ.ज.जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सोना मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
07-शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी सुशांतिछ हेंब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
07-शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम कुमार हेम्ब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा|
07-शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पीटर सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
10-दुमका अ.ज.जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मसिचरण किस्कु ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा एवं 07-शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जोसेफ बास्की ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा।




