दुमका: जरमुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, राज्य के प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला राजद प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राजद डॉ. अमरेंद्र कुमार ने राजद के सभी पदों से त्यागपत्र देकर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी को झारखंड प्रभारी व्यास जी गोंड और प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने डॉ अमरेंद्र को मेदिनीनगर में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया, और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए पार्टी सिम्बल दे दिया है।
डॉ अमरेंद्र ने सोमवार को दुमका में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने नामांकन साइकिल से जा कर पूरी की. वहीं प्रदेश प्रभारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी झारखंड में गंभीरता से चुनाव लड़ रही है. चुनाव प्रचार करने एवं युवाओं को गोलबंद कर जोश भरने को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई वरीय नेतागण जरमुंडी आये. राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी जरमुंडी विधानसभा में नहीं होने से सामाजिक न्याय और एसटी एससी ओबीसी समर्थक और अल्पसंख्यक समुदाय काफी निराश हो गए थे.




