राजमहल । हिंदू धर्म रक्षा मंच की राजमहल बूथ स्तर कार्यकर्ता बैठक रविवार को विवाह भवन हॉल, राजमहल में संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता मंच के जिला प्रभारी श्री तपन मंडल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष तथा महासचिव बजरंगी महतो अन्य मंच के पदाधिकारी कि उपस्थिति में बैठक हुई । बैठक में कार्यकर्ता के बीच राजमहल विधानसभा चुनाव से संबंधित चर्चा हुई। मंच के जिला प्रभारी श्री तपन मंडल ने कहा कि भाजपा के जिला पदाधिकारी के द्वारा और ना ही प्रत्याशी के द्वारा लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा हो हर चुनाव में पार्टी द्वारा दरकिनार कर चलते हैं। कभी भी मंच के किसी भी सदस्य को सम्मान नहीं दिया जाता है। बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजमहल विधानसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार सुनील यादव जी को समर्थन दे कर विधानसभा सीट जीत हासिल करना है।

मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने सुनील यादव को माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान श्री घोष ने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एवं आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि सुनील यादव भारी मतों से विजय बनावे का संकल्प के साथ क्षेत्र में प्रचार प्रसार में लग जाना है। मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने भी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी चुनाव हो हर चुनाव में हिंदू धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ता को अनादर किया जाता है इसलिए मंच के कार्यकर्ता का निर्णय सर्वोपरी है और हम लोग मानते हुए राजमहल विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्र प्रत्याशी सुनील यादव को जीता कर विधानसभा रांची भेजना है। बैठक में मिथुन राजवंशी बिरजू घोष, अनिकेत मंडल, देवाशीष यादव, अरविंद बसाक, देवाशीष मंडल, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



