जामताड़ा : विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के द्वितीय अंतिम दिन जेएलकेएम प्रत्याशी तरुण कुमार गुप्ता ने अनुमंडल न्यायालय भवन भाग संख्या 9 में निर्वाचित पदाधिकारी अनंत कुमार के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । नामांकन के बाद समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया । इस मौके पर संबोधित करते हुए तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा में कोई पार्टी की लड़ाई नहीं है। यहां के आदिवासी मूलवासी के हक और अधिकार की लड़ाई है। जामताड़ा यज्ञ मैदान में सभा का आयोजन किया गया हैं। सभा के माध्यम से लोगों का आशीर्वाद लूंगा। आगे गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं है जामताड़ा के लोगों के स्वाभिमान की लड़ाई है, यहां के किसान, मज़दूर, आने वाले जनरेशन के लिए और अस्मिता की लड़ाई है। इसलिए मैं हर गली में हर घर में जाऊंगा यहां के लोगों से आशीर्वाद लूंगा और मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आने वाले समय में जामताड़ा में बदलाव होगा ।



