साहिबगंज – सरकार भले ही जच्चाओं और बच्चा को हर तरह की मुफ्त सुविधा प्रदान करने का लाख दावा करती है.लेकिन उनकी इस दावे को अस्पताल के स्टाफ ही पलीता लगता नजर आता है.जहाँ जिले के बड़े सदर अस्पताल का यह मामला है. अस्पताल की ऊपरी तल्ला डिलीवरी के लिए आई महिलाओं से बधाई के नाम पर हजारों रुपए ऐठे जा रहे हैं.अस्पताल में भर्ती जच्चाओं ने इस बात को खुद प्रसव करने के लिए तीनपहाड़ के जोका गांव निवासी शिवानी देवी एवं छोटा जिरवाबाडी निवासी पूजा रविदास स्वीकार है.कि
साहिबगंज जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में मुक्त इलाज के नाम पर गर्भवती महिलाओं के साथ गंदा खेल खेला जा रहा है बता दे कि जब अस्पताल में कोई गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देती है तो अस्पताल की स्टाफ जबरन बधाई लेती है वहीं डॉक्टर को बधाई देने के नाम पर भी मोटी रकम की वसूली की जाती है तो सफाई कर्मचारी भी बधाई के नाम पर वसूली करते हैं अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने प्रशासनिक उपाधीक्षक मुकेश कुमार के सामने कह दिया कि बधाई के नाम पर रकम वसूली जाती है | बता दे की ताजा मामला रविवार की रात कि है.जहाँ सदर अस्पताल मे प्रसव कराने के नाम पर ड्यूटी पर मौजूद एएनएम व सफाई कर्मचारी के द्वारा पैसे की वसूली खुले आम किया जा रहा है. सदर अस्पताल में प्रसव कराने के लिए तीन पहाड़ के जोका गांव निवासी शिवानी देवी से एवं छोटा जिरवाबाड़ी निवासी पूजा रविदास से ड्यूटी पर मौजूद एएनएम एवं सफाई कर्मचारी के द्वारा सेवा शुल्क के नाम पर पैसे की वसूली की गई .इस संबंध में प्रसूति महिला शिवानी देवी ने बताई की जबरदस्ती प्रसव कराने के नाम पर 600 ली है. वहीं सफाई कर्मचारियों ने 250 ली है. उन्होंने बताई की पैसा नहीं देने पर बेड शीट तक चेंज नहीं किया जाता है.बेड शीट चेंज करने के नाम पर 100 ली जाती है. वही छोटा जिरवाबाड़ी निवासी पूजा रविदास ने बताई की प्रसव करने के नाम पर मुझे 800 लिया गया है .वही पूजा रविदास की सास ने बताई की जब हम बोले की बेटा आएगा तो पैसा देगा लेकिन उन लोगों ने नहीं मानी .कहीं की पैसा देगी तब काम होगा. 1000 रुपया मांग रही थी.लेकिन हम लोगों ने 800 दी .वहीं सफाई कर्मचारियों ने 400 का डिमांड किया लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण 250 रूपया दी.मरीज के परिजनों ने अवैध पैसा वसूली के मामले को लेकर सदर अस्पताल के प्रशासनिक डीएस डा मुकेश कुमार से शिकायत की.डीएस डा मुकेश कुमार ने सदर अस्पताल के प्रसुता वार्ड मे पहुंच कर भर्ती सभी महिलाओं से पैसा वसूली के संबंध मे जानकारी ली.और कहा कि सदर अस्पताल मे सभी सेवाएं निशुल्क है.किसी को भी पैसा देने की जरूरत नही है.अगर कोई कर्मचारी पैसा मांगता है तो हमलोगो को सूचना दे.इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन प्रवीण कुमार से बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है.ऊपरी तल्ला के एएनएम को प्रसुति वार्ड से हटाया गया और नीचे इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है अगर ऐसा मामला बार-बार आने से उसे यहां से हटा दिया जाएगा |




